फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। बाइक मिस्त्री ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव निवासी निर्मल पाल (22) बाइक मैकेनिक था। वह खाना खाकर बुधवार रात को कमरे में सोने चला गया था। परिजनों ने गुरुवार सुबह उसे कमरे में नहीं देखा तो तलाश चालू की।
आसपास में सुराग नहीं लगा। जंगल से लौट रहे ग्रामीणों ने निर्मल को रस्सी के फंदे पर पेड़ से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यमुना नदी किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मैकेनिक मनावां गांव में रिपेयरिंग की दुकान खोले था। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें