बहुआ में एक दूसरे को लाठी-डंडों से मारते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी श्री लाल ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे दीपू, बाबू, रोहित आदि नशे में घर के सामने आकर गालियां दे रहे थे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
उसे बचाने के लिए चचेरा भाई मटरो और छोटे भाई की पत्नी रानी देवी आई, तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी-डंडे से पीटा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।