फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए बैनर लगाकर अधिकारियों ने पल्लाझाड़ा

विज्ञापन
असोथर धान खरीद क्रय केंद्र में अधिकारियों के नंबर लिखता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धान खरीद आज से शुरू हो रही है, लेकिन किसानों की सुविधा मुहैया कराने के नाम पर कोई व्यवस्था केंद्रों पर नहीं है। क्रय केंद्रों पर सिर्फ बैनर टांग कर अफसरों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

जबकि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था नाकाफी है। ये हाल तब है, जब डीएम ने एक दिन पहले खरीद करने वाली संस्थाओं के जिला प्रभारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चेतावनी दी है।
जिले में सोमवार से शुरू हो रही धान की खरीद करने के लिए 41 केंद्र बनाए गए हैं। पारदर्शिता के लिहाज से मंडी गेट पर कैमरों से निगरानी की जाएगी। मंडी में हाट शाखा का क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

लेकिन रविवार तक क्रय केंद्र पर तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं। क्रय केंद्र में सिर्फ बैनर व ब्लैक बोर्ड में अधिकारियों के नंबर लिख दिए गए हैं। किसानों के बैठने, पेयजल आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।
ऐसे में पहले दिन धान लाने वाले किसानों को दिक्कत होना लाजमी है। यही हाल असोथर क्रय केंद्र का रहा। खरीद शुरू करने के लिए अधिकारियों ने बैनर व कुर्सी मेज तो सजा दिए हैं, लेकिन किसानों की व्यवस्था के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। जहां किसानों को धान का ढेर लगाना है, वहां भी गंदगी फैली हुई है। बहुआ ब्लाक के लदिगवां क्रय केंद्र में कर्मचारियों ने बैनर लगाने में जुटे रहे।
8500 किसानों ने कराया पंजीकरण
धान बेचने के लिए 8591 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 3404 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन हो चुका है। 5178 किसानों के सत्यापन अभी लंबित हैं। वहीं सिर्फ 223 किसानों को टोकन की तारीख दी गई है।
तहसीलवार किसानों के पंजीकरण व सत्यापन
तहसील -- लंबित संख्या-- सत्यापित संख्या
सदर--- 2710--- 1159
खागा-- 2192--- 1413
बिंदकी-- 276--- 832
...........................................................
कुल--- 5178--- 3404
.............
धान खरीद करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को केंद्र प्रभारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एक नवंबर को जिन किसानों को टोकन दिया गया है, उनके धान की तौल कराई जाएगी। पांच पीसीएफ, हाटशाखा व मंडी परिषद के एक-एक क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव और मिला है। - अविनाश झा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें