फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का गर्भपात कराने में बुआ और दादी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी का गर्भपात कराने में उसकी बुआ और दादी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी को एक युवक करीब एक साल पहले अगवा करके ले गया था। चार माह पहले किशोरी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
मेडिकल परीक्षण में किशोरी गर्भवती मिली। इस पर पुलिस ने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने किशोरी को पेश किया। समिति ने किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
विज्ञापन

गर्भ की सुरक्षा का शपथ पत्र भी लिया। किशोरी ने न्यायपीठ के सामने कानपुर के बाकरगंज में रहने वाली बुआ और दादी पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया।
उसने कहा कि दादी बहला फुसला कर उसे कानपुर ले गई, जहां उसकी बुआ ने गर्भपात करा दिया। समिति के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें