प्रस्तावित थाने की जमीन का निरीक्षण करते एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
औंग। एसडीएम बिंदकी अवधेश निगम ने गुरुवार को थाना भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित 2400 वर्ग मीटर जमीन का निरीक्षण किया। वह सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक के साथ पहुंचे थे।
थाना औंग का भवन हाईवे चौड़ीकरण में प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नए भवन के लिए बड़ा हार ग्रामसभा की एक हजार वर्ग मीटर तथा औंग ग्रामसभा की 1200 वर्ग मीटर जमीन नए थाना भवन के लिए हस्तांतरित को चुकी है।
कार्यदायी संस्था पीएनसी भवन का निर्माण करेगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया तीन मुहूर्त की तिथियां एसपी को भेजी गई हैं। तिथि की संस्तुति मिलने के बाद भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाएगा।