फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या 66 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी डेंगू का एक और केस मिला हैं।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव के 16 वर्ष के मो.जमान पुत्र मो. वसीम को डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार आ रहा था। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में कुल डेंगू मरीजों की संख्या अब बढ़कर 66 हो गई है। इसके अतिरिक्त सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रो में शिविर लगाए।
डॉ. अमित चौरसिया ने हथगाम क्षेत्र के राजापुर, रसूलपुर और दुलौली जलालपुर में कैंप लगाया। यहां कुल 22 मरीज देखे गए, जिनमें से 4 बुखार रोगी मिले और 4 अन्य मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवमई ब्लाक के सराएं महमूदपुर गांव में डॉ. मनीष शुक्ल ने 30 मरीजों का परीक्षण किया। यहां बुखार के 8 रोगी मिले, मलेरिया के 5 और डेंगू के 3 लोगों की स्लाइड बनाई गई। खागा के मोहम्मदपुर गौंती में डॉ. राजीव जायसवाल ने कैंप लगाया।
यहां 17 मरीज मिले, जिनमें से बुखार के 15 रोगी रहे। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को दवाएं दी गई हैं और खुद से भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें