फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जागेश्वर मंदिर धाम के पास संचालित मेडिकल स्टोर के संचालक पर इलाज करने से युवक की मौत होने का आरोप लगा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मीरापुर निवासी शशिकांत उर्फ खुन्नी (20) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस पर पिता शिवकरन बेटे को लेकर जागेश्वर धाम मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था।
जहां मेडिकल स्टोर संचालक ने खून की जांच कराने की सलाह दी। रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक शशिकांत ने उसे भर्ती कर लिया।
छह दिन से इलाज कर रहा था। संचालक ने शनिवार शाम को शशिकांत की हालत गंभीर देखकर हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने नर्सिंग होम में युवक को भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे कानपुर लेकर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिजन युवक को लेकर कानपुर रीजेंसी आए। जहां युवक की मौत हो गई। पिता शिवकरन ने बताया कि बेटे का सिपाही पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर आ गया था। कुछ दिन बाद उसे ट्रेनिंग में जाना था।
मेडिकल स्टोर संचालक की लापरवाही से बेटे की जान चली गई है। उधर, घटना के बाद से मेडिकल स्टोर संचालक फरार है। संचालक पर पहले लापरवाही से इलाज करने पर दो लोगों की मौत का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें