फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौसरे दिन दुकान, मकानों में दबा सामान खोजते रहे लोग

विज्ञापन
मुरादीपुर में अतिक्रमण टूटने के बाद सामान समेटते दुकानदार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। पीएनसी कंपनी के अतिक्रमण ढहाने के दूसरे दिन मुरादीपुर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को लोग मलबे में दबा सामान खोजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कानपुर-फतेहपुर हाईवे के मुरादीपुर में रविवार को पीएनसी कंपनी ने राजस्व अधिकारियों के साथ हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनी दुकानें ध्वस्त कर दी थीं।
इसमें जुल्फकार हुसैन, कृष्णकुमार, दयाराम, रामआसरे सविता, संजय पटेल सहित 12 लोगों की दुकानें टूट गई थीं। सोमवार को सभी दुकानदार अपनी दुकानों में रखा सामान दूसरी स्थान रखने में लगे रहे।
संजय पटेल ने बताया कि अचानक दुकानें टूटने से सभी दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदार सद्दाम हुसैन ने बताया कि फरवरी में जनसूचना में एडीएम कानपुर ने जानकारी दी थी कि 2001-02 में गांव पंचायत गुनीर की गाटा संख्या 2126 को अधिग्रहण में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बिना अधिग्रहण के पीएनसी कैसे मकान गिरा सकती है। दुकानदार अपना रोजगार सजाने के लिए नई दुकानों की तलाश में लगे हैं। साथ ही मलबे में दबा सामान भी खोजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें