फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद हादसे में घायल पति की पांचवे दिन मौत

विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र के घर के बाहर गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। शादी के बाद सड़क हादसे में घायल पति की इलाज दौरान सांसे थम गईं। सात जन्म निभाने की कसम खाकर सात फेरे लेने वाले पति का साथ सात दिन भी नहीं चल सका। हादसे से नवविवाहिता बदहवास है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के मोहल्ला सानी गढ़वा निवासी शैलेंद्र सैनी उर्फ टीटू (24) की शादी मलवां थानाक्षेत्र के गांव तारापुर असवार निवासी मानसी उर्फ पिंकी के साथ 29 नवंबर को हुई थी।
एक दिसंबर को शैलेंद्र अपनी मौसेरी बहन को बाइक से कानपुर के साढ़ छोड़ने गया था। जहां से लौटते समय साढ़ के कुनदौली भट्ठा के पास किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन शनिवार दोपहर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति की मौत से मानसी उर्फ पिंकी और मां माया देवी रो-रोकर हाल बेहाल हैं।

शैलेंद्र सैनी टीटू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें