फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 आरोपियों से 695 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
जहानाबाद कस्बे में लहन नष्ट करती आबकारी टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद के नोनारा कंजरनडेरा में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर साढ़े चार सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ ही दो भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण और नौ क्विंटल लहन बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कुलदीप, नीलू, राजकुमार, आकाश, राजबहादुर, अजीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं नोनारा कंजरनडेरा गांव के निवासी रामचंद्र से 20 लीटर शराब और आधा किलो फिटकरी के साथ पकड़ा है।
मलवां पुलिस ने चखेड़ी गांव के पास रंजीत सिंह निवासी चक्की को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हथगाम पुलिस ने लोहारपुर गांव के पास से शिवलाल और बृजलाल को शराब बनाते पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 35 लीटर शराब बरामद की और ढाई क्विंटल लहन नष्ट किया है। बिंदकी पुलिस ने खंझालपुर गांव से धनंजय सिंह निवासी बेहटा को 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा है।
थरियांव पुलिस ने सलेमपुर गांव के सुरेश कुमार को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। ललौली पुलिस ने बरौंहा पुलिया के पास से बाबूलाल निवासी बरौंहा को 100 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। असोथर पुलिस ने पलिया गांव के फूल सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें