फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग चयन परीक्षा में 60 अभ्यर्थी गैरहाजिर

विज्ञापन
जीआईसी में नीति आयोग की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉक्टर और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग पढ़ने लिए चयन परीक्षा में 60 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। कुल 140 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नीति आयोग पिछड़े क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस क्रम में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 50 छात्र-छात्राओं बाईज्यूस डॉक्टर और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग पढ़ाएगा।
इसके लिए नीति आयोग और बाईज्यूस के बीच समझौता हुआ है। अभ्यर्थियों के चयन के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 11 और 12 के टॉपर बच्चों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

इनमें से लिखित परीक्षा के माध्यम से 50 अभ्यर्थियों का चयन होना है। चयन परीक्षा सोमवार को हुई, जिससे 140 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
परीक्षा के दौरान प्रशासन के पर्यवेक्षक एसडीएम सदर नंदप्रकाश मौर्य और डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह डेरा डाले रहे। केंद्र व्यवस्थापक जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं बाईज्यूस के प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें