फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पांडु नदी में महिला का शव मिला, दामाद ने की शिनाख्त

Fri, 05 Nov 2021 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास पुल के नीचे पांडु नदी में शुक्रवार सुबह महिला का शव उतराता ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवको किनारे निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों से थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। खरौली गांव के लोगों ने बताया खोजबीन करते कुछ युवक आए थे। फोन से सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कानपुर जनपद के विधनू थाने के हाजीपुर गांव के अजय पाल कुशवाहा ने बताया यह मेरी सासू मां का शव है।

मृतका राधा देवी (50) पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार कुशवाहा कानपुर जनपद के नरवल थाना के हरचंदखेड़ा गांव की है। गुरुवार शाम 4 बजे घर से लापता हो गई थी। परिजन खोजबीन में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें