फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आबकारी निरीक्षकों का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। सर्किल निरीक्षकों और सिपाहियों के गैर जनपद तबादले किए गए हैं। बिंदकी और खागा सर्किल निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई को सहारनपुर भेजा गया है। आगरा से आए निरीक्षक राजीव माथुर को बिंदकी सर्किल और अयोध्या में तैनात रहे निरीक्षक निधि सिंह को खागा सर्किल में तैनाती दी गई है। सदर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह का मेरठ स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

शराब से होने वाली मौतों से जिला भी अछूता नहीं रहा। गाजीपुर और जाफरगंज थाना क्षेत्र में हुई मौतों से मिलावटी शराब के कारोबार का खेल उजागर हुआ था। ऐसे में आबकारी विभाग पर कार्रवाई तय हो गई थी। गाजीपुर थानाक्षेत्र में शराब पीने से दो की मौत होने की पुष्टि के बाद खागा निरीक्षक को निलंबित भी किया गया था। जिसके बाद बिंदकी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेई बिंदकी और खागा सर्किल देख रहे थे। इनके अलावा सदर, बिंदकी और खागा में तैनात आबकारी विभाग के सिपाहियों के भी गैर जनपद स्थानांतरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें