फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मनेगा मां दुर्गा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांके बिहारी मंदिर में सात अक्तूबर से मां दुर्गा समारोह की धूम रहेगी। पहले दिन मंदिर में आचार्य कलश स्थापित करेंगे। प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन होगा। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को कन्या भोज होगा।
विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल और बांके बिहारी सेवा समिति की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप गर्ग ने कहा कि मंदिर का भव्य श्रंगार किया जाएगा। हर समय पूजन भजन होगा। मंदिर में अभी तक अन्न पूर्णा सेवा समिति प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था करती रही है। अब इसका विस्तार किया जाएगा।
मंदिर में गरीबों के साथ भक्तों को भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा एडवोकेट, मनीषा गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, दीपचंद्र शुक्ला, सुशील उपाध्याय, मोनू गुप्ता, राजीव गुप्ता, मंजू शुक्ला, इंद्रेश श्रीवास्तव, प्रशांत सचान, जीतू श्रीवास्तव, रवि तिवारी, आंशू पटेल, कृष्णा भारद्वाज, आकाश यादव, गोलू पुजारी, उपासना और अश्विनी पुरवार मौजूद थे। कालीशंकर श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें