फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा आस्था द्विवेदी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बाल विकास परियोजना अधिकारी बन गई हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर लखनऊ में राज्यपाल अनंदीबेन ने आस्था को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनकी इस सफलता से महाविद्यालय में जश्न मनाया गया।
कोराई गांव निवासी आस्था के पिता सुरेश कुमार द्विवेदी किसान और मां मनोरमा द्विवेदी गृहणी हैं। आस्था की बड़ी बहन सौम्या द्विवेदी और छोटी बहन निकिता द्विवेदी पढ़ाई कर रही हैं। आस्था ने महिला महाविद्यालय से 2015 में इतिहास विषय में एमए परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आस्था ने बताया कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने से सफलता निश्चित ही मिलती है। छात्रा की सफलता पर प्राचार्य अपर्णा मिश्रा ने बधाई दी है।