फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन की एक यूनिट में मिलेगा 88 हजार का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव सभागार में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किसानों को मधुमक्खी पालन से लाभ बताए और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने बताया कि मधुमक्खी पालन की 10 यूनिट जिले में स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। एक यूनिट में 50 बाक्स होने चाहिए। इसमें किसानों को 2.20 लाख रुपये की लागत आएगी और विभाग से 88 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
उद्यान निरीक्षक शब्बीर हुसैन ने कहा कि अब किसानों का पंजीकरण उद्यान विभाग के पोर्टल में किया जाएगा। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, एक फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। प्रगतिशील किसान अभिषेक सिंह ने कहा कि मधुमक्खी का संचालन रानी मक्खी करती है। एक बाक्स में 35 से 40 हजार मधुमक्खी होती हैं।
विज्ञापन

यह श्रमिक मधुमक्खियां शहद और पोलेन इकट्ठा करने का काम करती हैं। इसी प्रकार कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र स्वरूप, डॉ. जितेंद्र सिंह प्रभारी, डॉ. नौशाद आलम, साधना वैश्य और मौसम वैज्ञानिक सचिन कुमार शुक्ला ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें