फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में हुए फाल्ट, बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण शहर से गांव तक के कई फीडरों की बिजली गुल है। शहरी क्षेत्र में तो ज्यादातर इलाकों के फाल्ट सही करके आपूर्ति बहाल हो गई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली अभी भी बाधित है।
विज्ञापन

बेरुईहार उपकेंद्र के चौक, मसवानी मोहल्ले की 11 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण बिजली बंद रही। दोपहर में फाल्ट सही हुआ तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। आबूनगर उपकेंद्र के अस्ती फीडर में बुधवार रात को बारिश में फाल्ट हो गया, जिसको गुरुवार सुबह लाइनमैनों सही किया।
तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के असोथर उपकेंद्र की बिजली गुरुवार शाम से बंद है। अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नरैनी फीडर में बारिश से कई खंभे टूट गए हैं। वहीं, थरियांव उपकेंद्र के मंडासराय फीडर की बिजली 36 घंटे से बंद है। फीडर से जुड़े मलांव, खरसोला, शिवपुर, आलमपुर समेत कई गांव की बिजली बंद है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी फतेहपुर संजय कुमार ने बताया कि बारिश में खंभे तो ज्यादा नहीं टूटे हैं, लेकिन लोकल फाल्ट तार टूटना, जंफर कटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। उसको सही कराने में लाइनमैन लगाए गए हैं। जहां के खंभे टूटे हैं, वहां दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें