फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर में स्पार्किंग से घर में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। छप्पर के नीचे लगे बिजली मीटर में स्पार्किंग होने से घर में आग लग गई। आग की लपटें उठनी शुरू हुईं तो घरवाले बाहर भागे। जलते छप्पर के नीचे लेटे दिव्यांग पिता को बचाने में बेटा भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी दिनेश (60) दिव्यांग हैं और वह गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। थोड़ी दूर पर उनका पुत्र ओमकार सो रहा था। अन्य लोग घर के अंदर थे। रात करीब 11 बजे छप्पर के नीचे लगे बिजली मीटर में स्पार्किंग हुई तो चिंगारी छप्पर में पहुंच गई। कुछ ही देर में छप्पर जलने लगा। दिनेश की नींद खुली तो शोर मचाया। जलता छप्पर पिता के पास गिरता देख ओमकार बचाने दौड़ा।
इसमें पिता-पुत्र दोनों झुलस गए। छप्पर के नीचे खड़ी बाइक भी जल गई। गांव के लोग जब तक आग बुझाते, लपटों ने घर को चपेट में ले लिया। इससे गृहस्थी का सामान गेहूं, आटा, चावल, बिस्तर, कपड़े, बर्तन जल गए। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पिता व पुत्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। दिनेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें