फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बंद रही छह मोहल्ले की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दोपहर की तेज हवा से आबूनगर उपकेंद्र के हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे आबूनगर, रानी कालोनी, नई तहसील, चित्रांश नगर, शादीपुर, पटेल नगर मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। साढ़े चार घंटे बाद फाल्ट सही हुआ, तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

राधानगर ट्रांसमिशन से आबूनगर उपकेंद्र में आई 33 केवीए हाईटेंशन लाइन की तार तेज हवा में दोपहर को साढ़े तीन बजे टूट गई और बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया। इससे उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। अवर अभियंता अभिनव कुमार ने लाइनमैनों के साथ फाल्ट सही कराने गए। राधानगर-रेलवे क्रासिंग के बीच में 33 केवीए लाइन का एक खंभा टेढ़ा हो गया और तार टूट गए। कर्मचारियों ने मशीन के सहारे से खंभे से सीधा कराया। फिर उसमें तार जोड़ी गई, तब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। शाम को बिजली न होने से लोगों के घरों में जलापूर्ति भी बंद रही। बिजली आने बाद पानी की सप्लाई शुरू हुई। अवर अभियंता अभिनव कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान तेज हवा में तार टूट गई और खंभा टेढ़ा हो गया था। उसको सही कराने में करीब साढ़े चार घंटे का समय लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें