फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चली तेज हवा में गिरी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। हल्की बारिश के साथ चली तेज हवा ने किसानों को फायदा से ज्यादा नुकसान कर दिया है। हवा से धान की फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दोपहर तीन बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे सूख रही धान की फसल को कुछ फायदा हुआ है, लेकिन फसल के गिरने से नुकसान अधिक हो गया है। पिलखनी गांव के किसान चंद्रशेखर सिंह चौहान ने कहा कि तीन महीनें की मेहनत से धान की फसल तैयार हुई थी। बालियां भी निकल आई हैं। सिंचाई के लिए पानी की जरूरत थी, लेकिन शाम को हल्की बारिश हुई और तेज हवा चली। इससे सिंचाई का तो खास फायदा नहीं हुआ है। फसल के गिरने से नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें