फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: घर बैठे बच्चों को पढ़ाने की हुई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने घर बैठे बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था शुरू की है। शिक्षकों ने व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था से अभिभावकों में खुशी है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से प्रारंभ हो गया है लेकिन लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं। ऐसे में पढ़ाई का काम नहीं हो पा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कई शिक्षकों ने मिलकर यह व्यवस्था लागू की है। शुक्रवार को पहला दिन होने के कारण कम छात्र ही इस कार्यक्रम में जुड़ सके लेकिन परिणाम सार्थक प्रतीत हो रहा है। इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय अहिंदा के शिक्षक रामप्रसाद पाल एवं मुदिता दुबे की पहल पर शिक्षक अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप पर छात्र अजय कुमार ने घर से ही इंग्लिश लिखकर व्हाट्सएप में भेजा तो शिक्षक संतुष्ट हुए। रामप्रसाद ने बच्चों को घर पर ही रहते हुए क्राफ्ट बनाने के विषय में भी बताया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई के प्रधानाचार्य प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुबह 10 से 12 बजे तक जुड़े छात्रों को मार्गदर्शन किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय रिकौहा के शिक्षक विवेक पांडेय भी विद्यालय के छात्रों को इसी व्यवस्था से पढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें