फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से सड़क किनारे पड़ा है ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। पांच दिन पहले आई आंधी में गिरा एक ट्रांसफार्मर अभी तक सड़क किनारे पड़ा हुआ है। बिजली आपूर्ति बंद होने से नाराज उपभोक्ता शनिवार को शाह उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

गाजीपुर क्षेत्र के शाह कस्बे के बाजार वाली गली में खंभे के ऊपर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले आंधी में गिर गया था। खंभे भी टूट गए थे। उपभोक्ताओं के सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा न तो खंभे लगाए गए और न ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
ऐसे में उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। शनिवार की सुबह पुरुष व महिलाएं शाह बिजली उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। ग्रामीणों में राजू शुक्ला, गुड्डू प्रजापति, सुभद्रा देवी, शकुंतला देवी, माया देवी, मधु देवी, अंकित कश्यप, पुतानी ठाकुर, रामखेलावन, भोला, गुलाब, विनायक, मनीष, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें