फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से नगदी समेत 5 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी इलाके में व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर चूनावाली गली निवासी रज्जन गुप्ता की एक माह पहले कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी अंजली देवी परिवार के साथ कुछ दिन पहले गांव शाहबाजपुर चली गई थी। उनके घर के मेन दरवाजे का शनिवार सुबह पड़ोसी उमाकांत शुक्ला ने ताला टूटा देखा, तभी उन्होंने अंजली को फोन पर जानकारी दी। परिवार के लोग आए तो देखा सभी कमरों के ताले टूटे हैं। अलमारी, बक्से का सामान कमरे में बिखरा हुआ था।
अंजली ने बताया अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर चार लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 75 हजार की नगदी चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर व्यापारी नेता किशन मल्होत्रा, मनोज साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन देकर पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राधानगर में दुकान का ताला तोड़कर चोरी
फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी नीरज पांडेय की राधानगर में इनवर्टर, बैटरी, आरओ मशीन आदि की दुकान है।
उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते करीब एक पखवारे से दुकान बंद है। उन्हें पड़ोसी मुन्ना सोनी ने दुकान का शटर टूटा होने और चोरी की खबर दी। वह मौके पर पहुंचे। दुकान से 18 इनवर्टर की बैटरी, तीन आरओ मशीनें, चार इनवर्टर और गुल्लक तोड़कर एक हजार की नगदी चोरी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें