फतेहपुर के असोथर में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार शाम सराफ को पीटकर 14 लाख से ज्यादा के जेवर लूट लिए। बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। जांच के बाद पुलिस सराफ की दुकान पहुंची है।
आसपास के थानों की फोर्स को भी चौकन्ना किया गया है। असोथर थानाक्षेत्र के बौंडर गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू की थाना क्षेत्र के ही मनावां गांव में सोने चांदी के आभूषण और बर्तन की दुकान है। वह दुकान बंद कर से बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे।