फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में उल्टा तिरंगा फहराने का आरोप, सवालों पर साधी चुप्पी

Sat, 15 Aug 2026 08:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur News: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-प्रथम कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज कथित रूप से उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Hosted Upside Down at PWD Office - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में तिरंगे को नमन किया गया, वहीं फतेहपुर के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। निर्माण खंड-प्रथम परिसर में कथित तौर पर तिरंगे को उल्टा फहरा दिया गया। इसका वीडियो और फोटो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों से बचते दिखे अफसर, साधी चुप्पी

मामले की जानकारी मिलने पर जब स्थानीय मीडियाकर्मी अधिशासी अभियंता का पक्ष जानने और उनकी प्रतिक्रिया लेने कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों का रवैया बेहद उदासीन रहा। आरोप है कि अधिकारियों ने इस गंभीर लापरवाही पर कोई स्पष्ट जवाब देने के बजाय अधिशासी अभियंता के बैठक में व्यस्त होने का बहाना बना दिया और पत्रकारों को वहां से लौटा दिया। राष्ट्रध्वज के अनादर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विभाग की इस चुप्पी से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें