फतेहपुर। मलवा थानाक्षेत्र के रावतपुर सहिली में गुरुवार देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
रावतपुर सहिली गांव निवासी विजय की पत्नी भोली देवी ने देर रात घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। दूलीखेड़ा मजरे भरोसे पुरवा थाना बारा सगवर जिला उन्नाव निवासी भोली के दादा रामकरन निषाद ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व विजय के साथ भोली की शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद सास, ससुर, पति व ननद दहेज की मांग को लेकर आय दिन उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने भोली देवी की हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सके। भोली देवी के परिजनों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटका गांव निवासी रामगोपाल रैदास (40) का गुरुवार की रात पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)