फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल से 700 मीटर दूर किसान का अर्द्धनग्न शव मिला

विज्ञापन
फाइल फोटो-09-गुलशन लोधी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के कला मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार सुबह कच्चे रास्ते पर किसान का अर्द्धनग्न शव मिला। पुलिस को किसान की पैंट और अन्य कपड़े इधर-उधर पड़े मिले। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पिता ने बहू और उसके एक युवक मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही शव पर चोट के निशान भी मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर जहर जैसे पदार्थ की उल्टी के अंश मिलने की आशंका है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
गाजीपुर थाना चौकी शाह क्षेत्र के चक रसूलपुर निवासी गुलशन लोधी (35) कृषि कार्य करता था। वह परिवार से अलग पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ रहता था। करीब एक माह पहले वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बदले का पुरवा स्थित ससुराल पत्नी को छोड़कर घर लौट आया था। बृहस्पतिवार को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था।
विज्ञापन

यहां पत्नी के घर चलने से इन्कार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह पत्नी का मोबाइल लेकर लौटने लगा। पत्नी ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे गुलशन घर के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव ससुराल से करीब 700 मीटर दूर कला मोहम्मदपुर गांव से पहले कच्चे रास्ते पर पानी भरे गड्ढे के पास झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला।
उसकी पैंट से कुछ रुपये भी मिले। पत्नी ने बताया कि तबीयत ठीक न होने के कारण उसने ससुराल जाने से मना किया था। गुलशन के पिता शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे भतीजे प्रमोद से बेटे की फोन पर बातचीत हुई थी। गुलशन ने बताया था कि वह शुक्रवार सुबह गांव आएगा और बेटी का इलाज कराने ससुराल आया है।
पिता का कहना है कि बेटा किसी तरह का नशा नहीं करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू और उसके एक मित्र ने पहले भी बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों की साजिश से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान भी हैं। गुलशन के परिवार में दो बच्चे, मां शिवकुमारी, भाई अनीश लोधी और आशिक लाल लोधी हैं।
सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि शव पर रगड़ के निशान प्रतीत हुए हैं। घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी और परिवार के बयानों में विरोधाभास
किसान का शव मिलने के बाद पत्नी और पिता के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। पत्नी ने बताया कि गुलशन बृहस्पतिवार दोपहर घर के लिए निकला था। पिता के अनुसार शाम को भतीजे प्रमोद से उसकी फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान गुलशन ने खुद को ससुराल में बताया था। दोनों बयानों में अंतर से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

फाइल फोटो-09-गुलशन लोधी। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें