फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जन समस्याओं को लेकर असोथर में गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में किसान समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। गुरुवार को किसान शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर बोले। बाद में सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रदीप रमन और सीओ सुशील दुबे को सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत असोथर के झाल चौराहे पर किसान पंचायत सुबह 11 बजे से हुई। मंडी समिति के जर्जर भवन की मरम्मत, डीएपी खाद की किल्लत दूर करने। असोथर उपकेंद्र में1 0 एमवीए का फुंका ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने, नहरों में 30 अक्तूबर तक पानी चलाने, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा अन्ना गोवंशों को गोशाला भेजने, सीएचसी सरांय खालिस में डॉक्टरों की तैनाती की भी मांग की गई। महा पंचायत मे भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, युवा नेता अंकित सिंह चौहान, असोथर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
........................

मंडी परिसर का एसडीएम ने किया निरीक्षण
भाकियू पदाधिकारियों से ज्ञापन लेेने के बाद एसडीएम प्रदीप कुमार रमन, नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मंडी का जर्जर भवन, टीन शेड और परिसर में जलभराव को लेकर मंडी सचिव सतीश तिवारी को फटकार लगाई और किसान समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें