फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिजन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सूफियान, समीर, जमाल, खलील, अनीस, मुजाहिद, फैजान ने उसे और परिवार को परेशान कर रखा है। उसकी बहनों पर गलत नीयत रखते हैं। घर से आते-जाते बहनों को गाली गलौज करते हैं।
विरोध करने पर बुधवार शाम सूफियान समेत सातों लोग घर में घुस आए। धारदार हथियार से हमला किया और बहनों से छेड़छाड़ की। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में बुधवार रात हमला, एससी-एसटी, बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें