फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंगल में फैय्याज और यूपी केसरी रवि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/हसवा। ऐरायां विकासखंड के प्रेमनगर कस्बे और एकारी गांव में सोमवार को आयोजित दंगल में प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रेमनगर में दो दिवसीय मेले के पहले दिन हुए दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती बांदा के राजेश और सुल्तानपुर घोष के फैय्याज के बीच हुई।
विज्ञापन

इसमें फैय्याज ने राजेश को पटकनी देकर इनाम जीता। फतेहपुर पीएसी में रहे रामशंकर और नरैनापुर के पहलवान के बीच करीब 15 मिनट का मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद भसरौल के महेंद्र ने प्रयागराज के सुमित, नरैनापुर के सुधीर ने गढ़ी कौशाम्बी के आशिक और भिटौरा के संतोष ने बांदा के रामचंद्र को हराया।

कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह ने आभार जताया। कमेंटेटर अब्बास अली और निर्णायक मोतीलाल यादव व बुदानी रहे। पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल पाल, मोहम्मद यूसुफ, कल्लू विश्वकर्मा, राहुल, गुड्डू सोनी, सुनील कुमार, अनूप सिंह और महेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

एकारी गांव के दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती यूपी केसरी रवि कानपुर और अंकित दिल्ली के बीच हुई। इसमें रवि विजयी रहे। उन्हें 51 हजार रुपये नकद और चांदी की गदा दी गई। करीब 20 कुश्तियों में लल्लू बकरी ने साहिल गंगईपार, रामभरोसे उरौली ने विनय बहादुर, अंकित शाखा ने चेतराम एकारी, हंसराज नरैनापुर ने संजय नौगांव और श्रीराम लमेहटा ने शैतान सिंह राजस्थान को हराया। पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, नरेंद्र मुंशी, अंकित सिंह चौहान, उमेश परमार, जितेंद्र सिंह सेंगर और धर्मेंद्र जनसेवक मौजूद रहे।

सरकारी सेवा में चयनित खालिद रशीद, हर्षिद नरेंद्र, खुशी साहू, राघवेंद्र गौड़, मुन्ना शर्मा, ममता देवी, नीशू, सपना, पूनम साहू, सुनैना सुजीत और शिवम तथा मेधावी नैतिक साहू, पूनम देवी, अंशिका, शालिनी, प्राची राज, अंकिता पाल, जुबैेरिया बानो और अभिषेक मौर्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान मेले में दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें