फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार बेअसर, जांची गईं 36 हजार कापियां

Tue, 07 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बहिष्कार फीका पड़ता जा रहा है। सोमवार को राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र के बाहर कुछ शिक्षकों ने धरना देकर मूल्यांकन का बहिष्कार किया, वहीं कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच तीनों कें द्रों में 36805 कापियां जांची गईं।
विज्ञापन


अब तक कुल 131714 कापियां जांची जा चुकी हैं। उधर, मुख्य नियंत्रक डीआईओएस ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षक किसी सवाल पर शून्य नंबर कतई अंकित न करे। अगर किसी प्रश्न का उत्तर एकदम गलत है, तो डबल शून्य अंकित करे।
राजकीय इंटर कालेज में सोमवार की सुबह माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट और वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने मूल्यांकन में बहिष्कार करने की कोशिश की। इस पर उपनियंत्रक जीआईसी के प्रधानाचार्य उदय प्रभात को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद बहिष्कार समर्थ शिक्षकों को केंद्र से दूर हटाया गया। इसके बाद बहिष्कार समर्थक शिक्षक दोपहर बाद तक शासन प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते रहे, लेकिन उन्हें केंद्र के पास तक पहुंचने नहीं दिया गया।

राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की सोमवार को 19035 तथा हाईस्कूल की राजकीय बालिका इंटर कालेज में 11062 तथा एएस इंटर कालेज में 6808 मिलाकर हाईस्कूल की कुल 17870 कापियों का मूल्यांकन किया गया।

इस तरह से अब तक इंटरमीडिएट की 65319 तथा हाईस्कूल की 66395 कापियां  मिलाकर कुल 131714 कापियों का मूल्यांकन समाप्त हुआ। उधर, जीआईसी मूल्यांकन की व्यवधान पैदा करने की सूचना पर डीआईएस मोहम्मद रफीक पुलिस  बल के साथ पहुंचे। यहां पर सभी कक्षों में जाकर अधिकारी ने परीक्षकों से हालचाल लिया और मूल्यांकन में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीआईओएस ने परीक्षकों को बताया कि शत प्रतशित गलत सवाल पर शून्य अंक कतई अंकित न करें। अगर ऐसा हो तो डबल शून्य अंकित करें, जिससे विभाग कोई भी कापियों के अंक में छेड़छाड़ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें