फोटो-29-मासिक बैठक करते भूतपूर्व सैनिक। संवाद
फतेहपुर। शादीपुर चौराहा स्थित एक कोचिंग संस्थान में रविवार को पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सूबेदार राजकुमार तिवारी ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने आवास, स्वास्थ्य और प्रशासनिक उपेक्षा जैसी कई समस्याएं उठाईं।
पूर्व सैनिक देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने शहर में एक मकान खरीदा है, लेकिन कब्जा नहीं मिल पा रहा। अन्य सैनिकों ने भी निजी और प्रशासनिक समस्याएं साझा कीं।
समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के मेदांता अस्पताल को इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन की ओर से जिले के अफसरों से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बैठक में कैप्टन प्रेम सागर शुक्ला, विजय कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार शुक्ला, जागृति तिवारी, सुनीता देवी और सूबेदार अब्दुल सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।