फोटो-04-वाहन चालकों हेलमेट प्रदान करते सीओ यातायात। संवाद
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की ओर से बृहस्पतिवार को पटेल नगर चौराहे पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीओ सिटी गौरव शर्मा और सीओ यातायात जगमोहन राय मौजूद रहे। नौ लोगों को हेलमेट दिए गए। सीओ सिटी ने वाहन चलाते समय नियमों का पालन, नियंत्रित गति और नशे से दूर रहकर ड्राइविंग करने की सलाह दी। सीओ यातायात ने वाहनों में रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट लगाने की अपील की। इस मौके पर यातायात प्रभारी लाल जी सविता, वितरक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री अमित शरण बॉबी आदि मौजूद रहे।