फोटो-30 ललौली रोड पर लगाया गया बैरियर । संवाद
बिंदकी। दशहरा महोत्सव के दौरान नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई है।
पांच दिवसीय प्राचीन दशहरा महोत्सव मंगलवार से चार अक्तूबर तक चलेगा। भीड़ की संभावना को देखते हुए सोमवार दोपहर करीब दो बजे जय गुरुदेव मंदिर के पास बाईपास तिराहा, कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहा, महरहा रोड बाईपास चौराहा और मां ज्वाला देवी मंदिर तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाई गई।
दो अक्तूबर को श्रीरामलीला मैदान में विशाल मेला और श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन होगा। इस दौरान नगर में किसी भी बड़े वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।