फोटो-06- सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मौजूद मत्स्य विभाग मंत्रीी व अन्य।
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में सोमवार को मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में हुई। यहां योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अफसरों को कई निर्देश दिए गए।
मंत्री ने तालाबों के पट्टा आवंटन में मछुआ समुदाय को वरीयता देने और इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। साथ ही समितियों के गठन में भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नदियों के परिक्षेत्र में बनी नई समितियों का सत्यापन कर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा।
मछुआ समुदाय के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और दुर्घटना बीमा योजना के लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने को कहा गया। मछुआ बाहुल्य क्षेत्रों में उत्सव केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी और ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की बात कही गई, ताकि समुदाय शिक्षा और रोजगार से जुड़ सके।
बाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मत्स्य पालकों के साथ संवाद कर योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल और विधायक खागा कृष्णा पासवान ने कहा, सरकार के प्रयासों से मछुआ समुदाय तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। बैठक में सीडीओ, एडीएम वित्त व राजस्व, उप निदेशक मत्स्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।