फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उपकेंद्र में घुसकर संविदाकर्मी के साथ पड़ोसी युवक ने मारपीट की। गवाह साथियों को भी गवाही नहीं देने की धमकी दी गई। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं का युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति का है। वह नजाही बाजार बिजली उपकेंद्र संविदा कर्मी है। कर्मी ने बताया कि वह नजाही बाजार उपकेंद्र पर दो नवंबर को ड्यूटी पर था। मोहल्ले का रहने वाला शैलेंद्र सिंह उपकेंद्र पहुंचा। पुरानी खुन्नस को लेकर जातिसूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की। दीवार में उसका सिर भिड़ाकर पीटा। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अवधेश सिंह ने साथी सुशील सैनी व उमेश कुशवाहा को गवाही नहीं देने की धमकी दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें