बिंदकी। घरेलू बिजली कनेक्शन ठीक करते समय शुक्रवार को करंट लगने से मैकेनिक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के भेवली गांव निवासी पवन कुमार (25) बिजली मैकेनिक था। वह शुक्रवार सुबह आलमगंज गांव में घरेलू बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने गया था। सीढ़ी के सहारे बिजली पोल पर चढ़कर वह कनेक्शन दुरुस्त कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से जमीन पर गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पवन की शादी सात मई को हुई थी। पति की मौत से नवविवाहिता शिवानी बदहवास हो गई। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।