फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोस्त के क्लीनिक से लौट रहे बुजुर्ग की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-02-हाशिम। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के हरदासपुर सराफन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इससे रक्षपालपुर-अझुवा-कौशाम्बी मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी सैयद हाशिम खान (62) शुक्रवार सुबह खखरेरू कस्बे में दोस्त अनवार आलम के क्लीनिक पर गए थे। यहां से घर लौटते समय सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरदासपुर सराफन स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
ग्रामीण और परिजन ने वाहन व चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीड़ के कारण रक्षपालपुर-अझुवा-कौशाम्बी मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। इसके बाद यातायात बहाल कराया गया। सैयद हाशिम की पत्नी का दो वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो चुका है। इनके दो पुत्र हैं। एक पुत्र अफरोज विदेश में नौकरी करता है। दूसरा पुत्र आवेश उप्र परिवहन निगम में संविदा पर परिचालक है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसा ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से हुआ है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

कार की टक्कर से चचेरे भाई घायल

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार और बलियापुर गांव निवासी चचेरे भाई राहुल के साथ बाइक से शहर आ रहा था। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


अनियंत्रित होकर ट्रक मकान में घुसा
औंग। थाना क्षेत्र के छिवली गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को कानपुर की ओर जा रहा गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा टकराया। हादसे में छिवली निवासी इस्लाम के मकान की दीवार और टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक सोनू को मामूली चोट आई है। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाया। थानाध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-02-हाशिम। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-02-हाशिम। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें