खून से पत्र लिख पत्रकारिता विश्वविद्यालय की मांग करते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को उनके बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वयंसेवकों ने जनपद में पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता जगत में विद्यार्थी का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाता है। उन्होंने किसानों एवं मजदूरों को हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देने पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई।
इससे घबराकर अंग्रेजों ने सांप्रदायिक दंगे भड़का दिए। वर्ष 1931 में कानपुर के दंगे में सैकड़ों निर्दोषों की जान चली गई। खागा जिला अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, अजय सिंह, आयुष सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष खागा धर्मेंद्र सिंह, विमलेश पाण्डेय, अमित सिंह, आलोक सिंह, अंशु सिंह, प्रिंसी सिंह, हर्षिता सिंह, यश शुक्ला और विनय कुमार मौजूद रहे।