फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से कराई जा स्कूल में सफाई

विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी खींचते देवरी बुजुर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे।संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी बुजुर्ग में बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई कराई जा रही है। हाथ ठेले से कूड़ा ले जाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए ने कहा है कि बीईओ से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतें हैं कि विद्यालय में बच्चों से झाडू लगवाई जाती है। यदि कोई बच्चा मना करता है तो डांटा जाता है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अमौली बीईओ से इसकी जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाया जाता है तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीडीओ विपुल विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत देवरी बुजुर्ग में दो माह पूर्व सफाई कर्मी ज्ञान सिंह तैनात था। ग्रामीणों की शिकायत पर उसका दो माह का वेतन रुका हुआ है। विभागीय कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही वहां दूसरे सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें