फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 10 युवाओं को नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई में रोजगार मेंला में साक्षातकार देते अभ्यार्थी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले में अपेक्षा के मुताबिक अभ्यर्थी नहीं आए। मेले में 26 युवा ही नौकरी के लिए पहुंचे। रोजगार मेले में 10 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ। इन्हें कंपनी की तरफ से आफर लेटर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को रोजगार मेले का शुभारंभ आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने फीता काटकर किया। मेले में भयला अहमदाबाद गुजरात की कंपनी 12174 रुपये मासिक वेतन पर 10 युवाओं का चयन किया। दो युवाओं का ट्रेनी पर चयन हुआ। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी के साथ खेती-किसानी का काम चल रहा है। इसी कारण पेक्षा के मुताबिक अभ्यर्थी मेले में नहीं शामिल हो पाए। जल्द ही फिर से रोजगार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें