फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
दिव्या भारती। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। सेवानिवृत्त लेखपाल की बेटी दिव्या भारती ने पहले ही प्रयास में यूजीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया। परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्या असिस्टेंट प्रोफेसर बन र्गइं हैं।
विज्ञापन

कस्बे के पटेल नगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल रामकुमार की बेटी दिव्या भारती ने महर्षि दयानंद बब्बू लाल इंटर कालेज उमरी कानपुर से 2014 में हाईस्कूल, 2016 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से 2019 में बीएससी पास किया। इसी दौरान यूजीसी परीक्षा में शामिल हुईं और पहले ही प्रयास में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों में क्वालीफाई किया। वर्तमान समय में दिव्या इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से परास्नातक कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें