फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर (आईटीआई) में चार अक्टूबर को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। अप्रेंटिस में एक वर्षीय व्यवसाय वाले प्रशिक्षु को 7700 और दो वर्षीय व्यवसाय वाले प्रशिक्षार्थी को 8050 रुपये शिशिक्षु प्रतिपूर्ति दी जाएगी।
आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी को अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। आईटीआई फतेहपुर के प्रधानाचार्य और नोडल डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षार्थी पंजीयन कराने के बाद स्लिप संस्थान के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार सिंह के पास जमा कर दें। बताया कि जो संस्थान अप्रेंटिस कराएंगे उन्हें प्रति माह केंद्र सरकार 1500 रुपये और मुख्यमंत्री शिशुक्षता प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 मिलाकर 2500 रुपये मिलेंगे। प्रशिक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए नंबर 9415092859, 7007861020 पर संपर्क कर सकते हैं।
...