फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम स्तर के तीन अधिकारी बनाए गए नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा आज 13 केंद्रों में होगी। 4000 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उधर, सात अगस्त को टीजीटी परीक्षा भी इन्हीं केंद्रों में होगी।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी और कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच होगी। परीक्षा के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, महात्मा गांधी महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज, जनहितकारी इंटर कॉलेज खागा, शुकदेव इंटर कॉलेज खागा, कमला बालिका इंटर कॉलेज खागा केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए एडीएम स्तर के तीन नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 पर्यवेक्षक, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा की निगरानी करेंगे। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। यही व्यवस्था सात अगस्त को होने वाली टीजीटी परीक्षा में भी लागू रहेगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकल विहीन टीजीटी परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की स्काउट भवन में स्थापिक कंट्रोल रूप से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर 8299458201 एवं 8574504048 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें