फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षिका आसिया का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेशस्तर से जारी हुई उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में जिले से आसिया फारूकी को शामिल किया गया है। इस सूची में प्रदेश के कुल 47 शिक्षकों का चयन हुआ है। राज्यस्तर आईसीटी आधारित कक्षा शिक्षण कार्य प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई माह में हुआ था।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अस्ती प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका को राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। गुरुवार को जारी सूची में एक और उपलब्धि जुड़ गयी। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए 10 से 14 जुलाई को गूगल मीट के माध्यम से कक्षा शिक्षण आईसीटी के व नवीन तकनीक से शिक्षण कार्य हुआ था। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया था। डायट स्तर पर इसके लिए ऑफ लाइन प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें करीब तीस शिक्षक शामिल हुए थे। राज्य स्तर पर असोथर ब्लाक से संतोष कुमार व नगर से आसिया फारूकी का नाम भेजा गया था। गुरुवार को प्रदेश से जारी सूची में आसिया का नाम आया, इससे शिक्षकों ने खुशी जताई। बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि जिले से आसिया फारुकी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें