डवेज बस स्टॉप के अंदर ही ई-रिक्शा चालकों ने स्टैंड बना लिया है। इसकी एक बड़ी वजह चौफेरवा पुलिया से रास्ता बंद होना है। इससे रोडवेज बसें कई किमी का चक्कर लगाकर हुसैनगंज जा रहीं हैं। ऐसे में राहगीरों को हुसैनगंज तक सीधा सफर कराने के लिए ई-रिक्शा बस स्टॉप के अंदर ही खड़े हो रहे हैं।
शहर के लखनऊ बाईपास के पास स्थित चौफेरवा पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बसों को हुसैनगंज तक पहुंचने के लिए भिटौरा व चंदीपुर होते हुए करीब 28 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। यह सामान्य दूरी से लगभग दोगुनी है। इससे बसों के किराए में भी वृद्धि हुई है। अब शहर से हुसैनगंज तक बस किराया 25 की जगह 39 रुपये लिया जा रहा है। वहीं ई-रिक्शा चालक चौफरेवा पुलिया के पहले वाली एक संकरी गली से होकर 15 किमी का सफर तय करके हुसैनगंज पहुंचा रहे हैं और यात्रियों से मात्र 15 से 20 रुपये किराया ले रहे हैं। ऐसे में बसों की जगह ई-रिक्शा चालक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस स्टॉप तक पहुंच रहे हैं। यात्री सौरभ सिंह ने बताया कि बसें सवारियों के इंतजार में करते घंटों खड़ी रहतीं हैं। ऐसे में ई-रिक्शा ही बेहतर विकल्प है, इससे कम समय और कम खर्च में गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरन कुमारी ने बताया कि लगातार ई रिक्शों को हटाया जाता है। अभी की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएंगी।