फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड किनारे मूर्ति पूजा नहीं, मोहल्ले के लिए अनुमति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा में शारदीय नवरात्र में होने वाले आयोजन को लेकर असमंजस का निस्तारण के लिए रविवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें शासन के निर्देशों से आयोजक व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बताया गया कि सड़क किनारे मूर्ति पूजा पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन

अगर कोई अपने मोहल्ले में किसी स्थान पर (सड़क किनारे नहीं) छोटी मूर्ति रखना चाहता है तो उसके लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। अगर आयोजन गाइडलाइन के विपरीत पाया जाता है तो आयोजक कमेटी पर मुकदमा दर्ज होगा।
कोतवाल आरके सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई।
इसमें व्यापार मंडल मिश्र गुट के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, व कंछल गुट के अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला व मूर्ति बनाने वाले कलाकार, नवरात्र में पंडाल लगाने वाले आयोजक शामिल हुए। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि एसडीएम की परमीशन के बाद आयोजक को भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेेश एवं निकास द्वार बनाने होंगे। सुबह और शाम आयोजन स्थल को सेनेटाइज कराना होगा। इसके साथ ही आने वाले लोगों की जांच के लिए थर्मल स्कैनिंग मशीन रखनी होगी। आयोजन स्थल पर 100 से अधिक लोग नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें