फोटो-36= रोजगार मेले के दौरान सेवायोजन कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान मौजूद अभ्यर्थी। संवाद
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला प्रचार-प्रसार के अभाव में सफल नहीं हो सका। मेले का उद्देश्य हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराना था।
इसमें केवल आठ अभ्यर्थियों का ही परामर्श हो पाया। दो कंपनियों ने अपनी जानकारी दी। इसके बाद अभ्यर्थी अपने घर लौट गए। मेला प्रभारी शशांक पांडेय ने बताया कि मौसम के कारण अभ्यर्थियों की संख्या नहीं बढ़ सकी।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी आए हुए अभ्यर्थियों का परामर्श किया गया। साथ ही उन्हें रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए संगम पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण की जानकारी दी गई।
फोटो-36= रोजगार मेले के दौरान सेवायोजन कार्यालय में काउंसलिंग के दौरान मौजूद अभ्यर्थी। संवाद