फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंदर से टकराने में बाइक फिसली, चाचा की मौत और भतीजा घायल

विज्ञापन
फोटो-07- फाइल फोटो प्रेमचंद्र सिंह। स्रोत परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। जिले में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। कटखने बंदरों का आतंक अब घरों से लेकर सड़कों तक फैल चुका है। रविवार को सड़क पर अचानक बंदर आने से बाइक फिसल गई और हादसे में चाचा की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। हालांकि परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

किशुनपुर थाने के एकडला गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह (50) किसान थे। वह भतीजे मुदित के साथ बाइक से कटोघन गांव जा रहे थे। उन्हें रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। बाइक मुदित चला रहा था और प्रेमचंद्र पीछे बैठे थे।
करीब सुबह 10 बजे दोनों खागा कोतवाली गेट के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया। इससे चालक ने ब्रेक लगाया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
बंदर से टकराने के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था और उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन



बंदरों के हमले में हो चुके हादसे

- 18 जनवरी को बिंदकी के जहानपुर मोहल्ले में निदा (16) पर बंदरों के झुंड ने छत पर हमला किया। भागते समय वह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।
- अक्तूबर 2025 में औंग थाने के आशापुर गांव में बंदरों ने मासूम शिवांश (6) को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- 17 अप्रैल को कल्यानपुर थाना क्षेत्र में छत पर पढ़ाई कर रहे सगे भाई बंदरों के हमले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो-07- फाइल फोटो प्रेमचंद्र सिंह। स्रोत परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें