फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी को चप्पल से सिरफिरे ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ पीएचसी में एक मरीज ने लापरवाही का आरोप लगाकर प्रभारी के साथ हाथापाई कर दी। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रभारी की ओर से युवक समेत तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ निवासी शैलू सिंह उर्फ देवेश सिंह पीएचसी में गुरुवार दोपहर पट्टी कराने पहुंचा। प्रभारी डा. विमलेश कुमार ने सफाई कर्मी गंगाराम से पट्टी कराई। इस बात को लेकर शैलू सिंह भड़क गया। डॉक्टर और मरीज के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्से में शैलू सिंह ने प्रभारी से हातापाई कर दी। वह उनकी ओर हाथ में चप्पल लेकर भी दौड़ा।
अस्पताल कर्मियों ने बीच-बचाव किया। डॉक्टर विमलेश कुमार ने ललौली थाने में शैलू सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गाली-गलौज,मारपीट,जानसे मारने की धमकी और सरकारी कार्य मे बाधा का मुकदमा दर्ज कराया है। डाक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर आई थी। पुलिस ने शैलू सिंह को पकड़ने के बजाए पीएचसी से जाने दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें